लखनऊ-हरदोई हाईवे पर सड़क हादसा, छह की मौत
लखनऊ। लखनऊ-हरदोई हाईवे पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। इस सड़क दुर्घटना में दोनों बसों के ड्राइवर समेत छह लोगों की मौत हो गई, वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही लगभग दो दर्जन यात्रियों को ट्रामा सेंटर …
लखनऊ। लखनऊ-हरदोई हाईवे पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। इस सड़क दुर्घटना में दोनों बसों के ड्राइवर समेत छह लोगों की मौत हो गई, वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही लगभग दो दर्जन यात्रियों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक को ओवरटेक करने के चलते बस दूसरी बस से टकरा गई।
प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने दुर्घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यालय से सुनील प्रसाद, आरऐन वर्मा और आरएम लखनऊ पल्लव बोस की संयुक्त समिति घटनास्थल के लिए रवाना की गई है। वह अपनी रिपोर्ट 24 घंटे में प्रस्तुत करेगी।
