आगरा में लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
आगरा, अमृत विचार। जिले के बरहन थाना क्षेत्र में सोमवार की आधी रात तीन बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की घेराबंदी तोड़ने के लिए बदमाशों ने जमकर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग एक बदमाश घायल हुआ है ,जबकि दो बदमाश अँधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए। घायल हुआ गिरफ्तार बदमाश इससे पहले सर्राफा व्यापारी से हुई लूट में शामिल था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश का नाम धर्मा उर्फ धर्मेंद्र निवासी नारखी फिरोजाबाद है। उस पर करीब दो दर्जन मुक़दमे दर्ज है।
ये भी पढ़ें -हापुड़ में प्रेमी ने मारी प्रेमिका के सिर में गोली, खुद गले में फंदा डाल किया Suicide
