VIDEO : आरिफ से राजा बनकर छात्रा का पकड़ा हाथ, बोला- मोबाइल नंबर दे दो, भीड़ ने मुंंडवाया सिर, जानें- मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी का भीड़ ने सिर मुंडवाया।

कानपुर के रावतपुर थानाक्षेत्र में नाम बदलकर छात्रा को परेशान करने वाले आरोपी की भीड़ ने जमकर पिटाई की। इसके बाद उसका सिर भी मुंडवा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कानपुर, अमृत विचार। रावतपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक मनचले को भीड़ ने न सिर्फ पिटाई की। उसके सिर भी मुंडवा दिया। मनचला बीते कई दिनों से स्कूल आने-जाने के दौरान उसको परेशान करता था। पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

अवधपुरी स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा पिछले कई दिनों से एक मनचले से परेशान थी। मनचला छात्रा के स्कूल आने-जाने के दौरान पीछा कर फब्तियां कसता और परेशान करता था। मंगलवार की सुबह भी छात्रा जब स्कूल के लिए जा रही थी तो मनचले ने उसका पीछा कर दिया। उसने छात्रा का हाथ पकड़कर मोबाइल नंबर मांगने लगा। इस पर लोगों ने पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और सिर भी मुंडवा दिया।

पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजा बताया और पास के एक रेस्टोरेंट में काम करने की जानकारी दी। भीड़ ने जब उस रेस्टोरेंट संचालक से बातचीत की तो पता चला कि युवक हिंदू बनकर वहां पर नौकरी कर रहा था। जबकि उसके पास से मिले आई कार्ड में युवक का नाम मोहम्मद आरिफ निकला। आरोपी आरिफ औरैया के बिधूना थाना क्षेत्र के डीनकामऊ का रहने वाला है।

संबंधित समाचार