बरेली: शादी का झांसा...पति से दिलाया तलाक...फिर होटल में दुष्कर्म, अब गर्भवती होने पर हुआ फरार
बरेली,अमृत विचार। थाना बीसलपुर निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और वीडियो बना कर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, मंगलवार को महिला ने एसएसपी से व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करने का मांग की हैं।
थाना बीसलपुर के पीलीभीत निवासी महिला ने बताया कि पिछले साल 2022 में महिला बरेली अपनी बहन के घर आई थी। वहां उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। धिरे-धिरे दोनों फोन पर बात करने लगे। व्यक्ति महिला पर दवाब बनाने लगा कि वह अपने पति को तलाक दे दे और वह महिला से विवाह कर लेगा। महिला के मना करने पर व्यक्ति महिला के पति को फोन कर उसे महिला के प्रती भड़का दिया। जिसके बाद 17 नवंबर 2022 को महिला के पति ने महिला को तलाक दे दिया। पति से तलाक होने के बाद महिला अपनी बहन के घर रहने लगी।
महिला ने बताया कि जनवरी 2023 को उस व्यक्ति ने महिला को एक होटल के एक कमरे में बुलाया और उसे खाने में नशीला पदार्थ खीला दिया, जिस के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि व्यक्ति ने वीडियो बना लिया था। जिसे वायरल करने की धमकी देते हुए वह महिला को बार बार होटल में बुला कर दुष्कर्म करने लगा।
महिला ने बताया कि वह गर्भवती हो गई थी जब महिला ने व्यक्ति से विवाह करने को कहा तो उसने गर्भपात करने का दवाब बनाने लगा। महिला ने गर्भपात करवा लिया। जिसके कुछ समय बाद महिला फिर से गर्भवती हो गई। जब महिला ने दोबारा व्यक्ति से विवाह करने को कहा तो व्यक्ति ने कहा मैं अपने घर वालों को राजी कर लूं फिर शादी कर लेंगे। उसके बाद व्यक्ति ने अपना फोन बंद कर लिया। महिला ने जब उसके परिवार वालों को फोन लगाया तो वह लोगा कहने लगे कि उससे दूर रहो नहीं तो जान से मार देंगे। इस मामले में मंगलवार को महिला ने एसएसपी से व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए शिविर का आयोजन
