Fatehpur Big Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, हादसे में नौ की मौत, कई गंभीर, मची चीख-पुकार
Fatehpur Big Accident फतेहपुर में सड़क हादसे में नौ की मौत।
Fatehpur Big Accident फतेहपुर के जहानाबाद थाने के चिल्ली मोड के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लगभग नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल है। हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।
फतेहपुर, अमृत विचार। Fatehpur Big Accident फतेहपुर-कानपुर स्टेट हाइवे पर मंगलवार को ट्रक-टैंपों की भिडंत में दो बच्चों सहित नौ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में टैंपों के परखचे उड़ गए। मौके पर पुलिस पहुंच कर घायलों को जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचार कराया।
सभी मृतक जनपद इटावा के बंगाली मोहाल के रहने वाले है, जो कानपुर देहात जिले के मूसानगर के फत्तेपुर कालोनी में अस्थाई रहते है। और एक ही परिवार के सदस्य बताये जा रहे है। वह लड़की देखने जहानाबाद के बारादरी आ रहे थे तभी दो कि०मी० पहले हादसे का शिकार हो गए। डीएम ने समुचित उपचार के निर्देश दिए है।
.jpg)
जनपद इटावा के बंगाली मोहाल के रहने वाले अशर्फी(70) और उनके परिवारीजन कानपुर जनपद में मूसानगर में फत्तेपुर कालोनी में अस्थाई रुप से रहते थे। और पत्थर की कटाई का काम करते है। मंगलवार सभी लड़की देखने जहानाबाद थाना व कस्बा बारादरी आ रहे थे। तभी जहानाबाद-घाटमपुर स्टेट हाइवे में चिल्ली गांव के पास घाटमपुर की ओर जा रहा दूध टैंकर ने सामने से आ रहे टैंपों में जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल कर निकल गया गया। हादसे में टैंपों के परखचे उड़ गए।
टैंपों चालक ,दो बच्चे, दो महिला सहित नौ लोगों की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने गंभीर घायल वृद्ध अशर्फी,उसकी नातिन सौम्या(5) व बहादुर (52) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद में भर्ती कराया गया। हादसे में मरने वालों में अनिल (32) पुत्र सोहनलाल, यसोदा (30) पत्नी अनिल, उसकी बेटी पल्वी (6) व बेटा लव (4) व टैंपों चालक तथा चार अज्ञात की मौत हो गई।

मरने वाले चार लोगों के नाम का पता नहीं चल सका। पुलिस परिवारीजनों को सूचना देकर आने का इंतजार कर रही है ताकि अज्ञात मृतकों की शिनाख्त हो सके। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डीएसपी बिंदकी पहुंचे जांच पड़ताल शुरू कर दी । टैंकर को बरामद कर लिया गया और उसका चालक फरार बताया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया ने बताया टैंपों में 11 लोग सवार थें। दो बच्चे, दो महिला सहित नौ लोगों की मौत हो गई। सभी इटावा जिले के रहने वाले है। दो घायलों का इलाज चल रहा है। शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
