अमरोहा: गोकशी के आरोपी ने फंदे से लटककर दी जान, कचहरी से घर लौटा था आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। मुकदमे की तारीख परअदालत गए गोकशी के आरोपी ने शाम को घर पहुंचकर फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक कई दिनों से तनाव में था। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव तवाई में तस्लीम अहमद का परिवार रहता है। आरोप है कि चार जनवरी 2022 को पुलिस ने उसके खिलाफ गोकशी की रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में तीन और अन्य लोग भी आरोपी थे। 10 फरवरी को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था।  कुछ दिन बाद ही तस्लीम जमानत पर आ गया। बाद में पुलिस ने तस्लीम को गैंगस्टर एक्ट में पाबंद किया था। 

इस मामले में भी वह इस समय जमानत पर था। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने तस्लीम को गोकशी के फर्जी मुकदमे में आरोपी बनाया था। जबकि इस मामले से कोई लेना देना नहीं था। इस मुकदमे के बाद से ही तस्लीम तनाव में था। सोमवार को अदालत में मुकदमे की सुनवाई थी और तस्लीम तारीख पर गया था। 

शाम को जब वह घर वापस लौटा तो खुद को कमरे में बंद करके फंदे से लटकर कर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जब जानकारी हुई तो शव नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांस थम चुकी थीं। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर विजय कुमार राणा ने बताया कि इस संबंध में थाने में कोई सूचना नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: मजदूर के घर में घुसकर परिवार को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार