Hardoi Accident : अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई , दो युवकों की मौके पर मौत
कछौना/ हरदोई, अमृत विचार। मंगलवार की शाम हथौड़ा मार्ग पर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो युवको की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र कछौना के अंतर्गत ग्राम पहावां निवासी रामस्वरूप का 30 वर्षीय पुत्र अखिलेश अपने रिश्तेदार ग्राम कुरना मजरा टिरमुका थाना संडीला उम्र 32 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से मंगलवार की सांय घर से हथौड़ा सब्जी लेने जा रहे थे। तेज गति व सड़क के किनारे गड्डा होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। जिसमें दोनों युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुजुर्ग माता-पिता व पत्नी इस घटना से बदहवास हो गए।
मृतक अखिलेश लुधियाना में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। परिवार में राजेश की पुत्री की शादी में दिनेश पांच दिन पूर्व आया था। दिनेश की पत्नी से संबंध विच्छेद चल रहे हैं। मृतक अखिलेश के तीन मासूम बच्चे हैं। सबसे बड़ी पुत्री काजल उम्र 8 वर्ष, दो लड़के गुलशन उम्र 6 वर्ष, कार्तिक 4 वर्ष का है। मासूम बच्चों के ऊपर से पिता का साया उठ गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज : भाजपा की प्रचंड जीत पर डिप्टी सीएम ने गणेश केसरवानी को दी बधाई
