प्रयागराज : भाजपा की प्रचंड जीत पर डिप्टी सीएम ने गणेश केसरवानी को दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर नवनिर्वाचित महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी लखनऊ पहुंचकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं संगठन महामंत्री धर्मपाल से मिले। डिप्टी सीएम ने उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज से आए सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहना कर जीत की बधाई दी

डिप्टी सीएम से मिलने वालों में विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, गुरु प्रसाद मौर्य, प्रवीण पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी,पूर्व विधायक दीपक पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार, महामंत्री वरुण केसरवानी कुंज बिहारी मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा शैलेंद्र मौर्य ,राजेश केसरवानी, आशीष गुप्ता, रॉबिन साहू, आशीष पांडे,शिखा रस्तोगी, मनीष केसरवानी ,सुनील केसरवानी, अमर सिंह, यश विक्रम त्रिपाठी, दिनेश विश्वकर्मा, शैलेंद्र पांडे, श्याम पांडे, समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। 

ये भी पढ़ें -कार्रवाई : फर्जीवाड़े के खुलासे पर दो ग्राम प्रधान, वीडीओ और रोजगार सेवकों को नोटिस जारी

संबंधित समाचार