बरेली में मॉब लिंचिंग: मामूली एक्सीडेंट को लेकर युवक पर टूटी हिंसक भीड़, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। जहां एक विशेष समुदाय के लोगों ने मामूली एक्सीडेंट के बाद एक कार सवार युवक को जमकर पीटा। वहीं, लोगों ने उसे इतना पीटा की युवक बेहोश हो गया। इसके बाद भी भीड़ उसे पीटती रही। फिलहाल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करगैना का बताया जा रहा है।

वहीं इस मामले मे मोनिस, जावेद, साजिद ,अयूब, यूनुस, परवेज सहित 30 से 40 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है। इस मामलें मे हिंदू संगठनों ने थाने पहुचकर कार्रवाई की मांग की है। जबकि दूसरे समुदाय के लोगों ने कार एक्सीडेंट के द्वारा बाइक सवार को घायल करने की एफआईआर दर्ज कराई गई है। हिंदू संगठनों का कहना कि किसी भी हालत में कार्रवाई कराई जाएगी। अगर कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन करेंगे। वहीं, भीड़ ने कार में भी जमकर तोड़फोड़ की।

सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो
बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र मे एक युवक की मोटरसाइकिल से कार की साइड लग गई थी। साइड लगने के बाद उसने फोन करके 50 से ज्यादा युवकों को मौके पर बुला लिया और फिर कार सवार युवक को जमकर पीटते हुए मरणासन्न कर दिया। करेली गांव से आए दर्जनों युवक बीच सड़क पर हैप्पी पटेल को घसीटकर पीटते रहे। सिर पर कई घातक वार किए गए। घटना की जानकारी होने पर बचाव में पहुंचे दो युवकों पर भी भीड़ ने हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

एसपी सिटी ने कही कार्रवाई की बात
इस मामले में एसपी सिटी राहुल भाटी का कहना है वीडियो वायरल होने के बाद एफआईआर दर्ज की गई है और जल्दी दोषियों की गिरफ्तारी वीडियो के आधार पर करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- 122 साल पुराना है बरेली में दूर संचार सेवाओं का इतिहास

संबंधित समाचार