अफगानिस्तान में बाढ़ से तबाही, 25 की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रान्त परवन में बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ में 25 लोगों की मौत हो गई है और 40 लोग घायल हुए हैं। सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को ये जानकारी दी। सरकार की प्रवक्ता वहीदा शहकर ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया कि बाढ़ की वजह से परवन राज्य …

काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी प्रान्त परवन में बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ में 25 लोगों की मौत हो गई है और 40 लोग घायल हुए हैं। सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को ये जानकारी दी। सरकार की प्रवक्ता वहीदा शहकर ने सिन्हुआ न्यूज एजेंसी को बताया कि बाढ़ की वजह से परवन राज्य में भारी तबाही मची है।

कम से कम 25 लोग मारे गए और 40 लोग घायल हो गए। दसों घर बाढ़ में बह गए और खेतों में लग फसल भी बर्बाद हो गई। सरकार की ओर से एक टीम प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी और स्थिति का जायजा लेगी। शहकर ने कहा कि मरने वालों की तादात बढ़ सकती है।

संबंधित समाचार