Fatehpur : क्षमता से ज्यादा सवारी, खून से लाल हो गई सड़क, हर तरफ मची थी चीख-पुकार, पुलिसकर्मी भी सिहर उठे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Fatehpur Big Accident फतेहपुर में सड़क हादसे में दस की मौत।

Fatehpur Big Accident फतेहपुर के जहानाबाद थाने के चिल्ली मोड के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 10 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में लगभग नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खून से पूरी सड़क लाल हो गई।

फतेहपुर, अमृत विचार। जहानाबाद थाना क्षेत्र के चिल्ली मोड़ के पास टैंकर की टक्कर से ऑटो सवार 10 लोग की वजह चालक के नियंत्रण खोने से हुआ, क्योंकि हादसा ग्रस्त हुआ ऑटो ओवरलोड था।ओवरटेक करते समय सामने से ट्रैकर दिखने पर अगल बगल बैठी सवारियों के कारण चालक हाथ पैर नहीं चला सका और सीधा भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 10 लोग मौत की आगोश में समा गए। सिर्फ एक ऑटो सवार की जान सलामत रह सकी।

जिले की 29 लाख आबादी के बीच आवाजाही का जरिया बने प्राइवेट वाहन, मुसीबत का ही अकेले सब अब नहीं बन रहे हैं बल्कि इनके गलत संचालन से जान जोखिम का भी खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसा कोई वाहन नहीं जो अपनी क्षमता से ज्यादा सड़क पर फर्राटा का भर रहा हो। हाल यह है कि 55 यात्रियों की क्षमता वाली प्राइवेट बसों में 65 से 70 सवारियां बिठाई का रही हैं। 7 सीटर विक्रम में 15 से 20 लोग सवार नजर आ रहे हैं। छह सवारी के लिए संचालित ई-रिक्शा पर 10 सवारियां नजर आ रही हैं तो चार सवारी वाले ऑटो पर भी यही सब देखने को मिल रहा है। भोगनीपुर चौडगरा मार्ग में बुधवार देर दोपहर 3:45 बजे भी यही दिखा।

आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करते समय जो ऑटो सामने से आ रहे ट्रैकर से भिड़ गया। इस पर 11 लोग सवार थे। इस हादसे में ऑटो सवार में  10 की मौत हो गई। हादसा होने की एक वजह चालक सीट के दोनों तरफ सवारी होना भी माना जा रहा है क्योंकि दोनों तरफ लोग बैठे होने के कारण चालक को हैंडल घुमाने तक का मौका नहीं मिला। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो टैंकर में 10 मीटर तक फंस कर घिस्टता रहा। हादसे में भतीजे की सगाई में शामिल होकर इटावा से लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोग जान गवा बैठे। जिसमें चार इटावा के, तीन कानपुर देहात के और एक कानपुर नगर के घाटमपुर का है।

संबंधित समाचार