लखनऊ : कर्मचारी- शिक्षको का धरना कल, नगर निगम कार्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । 12 सूत्री मांगों की पूर्ति को लेकर कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा की तरफ से प्रदेश के सभी जिलों में धरना देने की बात कही गई है। जिसके तहत राजधानी स्थित नगर निगम मुख्यालय पर शिक्षक और कर्मचारी धरना देंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजेंगे।

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जनपद अध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव ने बताया कि आज समीक्षा बैठक नगर निगम महासंघ कार्यालय में संपन्न हुई । बैठक में विभिन्न जनपदों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर महासचिव शशि मिश्रा द्वारा अवगत कराया गया कि सभी जनपदों में कर्मचारी आंदोलन के लिए तैयार हैं।

कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वी पी मिश्र एवं महासचिव शशि कुमार मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के अध्यक्ष, मंत्री एवं मोर्चा से संबंध घटक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ,रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ,राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ,प्राथमिक शिक्षक संघ ,माध्यमिक शिक्षक संघ, फार्मेसिस्ट फेडरेशन , विकास प्राधिकरण कर्मचारी संगठन, फेडरेशन ऑफ फॉरेस्ट एसोसिएशन आदि के कर्मी कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश मिश्र एवं महामंत्री अतुल मिश्रा ने बताया की जनपदों में उनके अध्यक्ष और मंत्री कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोआर्डिनेट कर रहे हैं सभी घटक के पदाधिकारी उनसे संपर्क बनाएं।

यह है मांगे 

-पुरानी पेंशन की बहाली 
-सरकारी संस्थानों में निजीकरण न किया जाए।
-आउटसोर्सिंग /संविदा /वर्कचार्ज कर्मचारियों के नियमितीकरण सेवा सुरक्षा की नीति बनाई जाए।
- राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन किया जाए।
- कर्मचारी संवर्गों के वेतन विसंगतियां ,कैडर पुनर्गठन ,सेवा नियमावली का प्रख्यापन। घाटे में चल रहे निगम कर्मचारियों को महंगाई भत्ता एवं अन्य      लाभ समान रूप से दिया जाए।
- बिजली कर्मचारियों का उत्पीड़न समाप्त किया जाए समझौतों को लागू किया जाए।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : लोहिया संस्थान के मेडिकल छात्रों को अभी तक नहीं मिला सर्टिफिकेट, बढ़ रहा आक्रोश

 

संबंधित समाचार