बरेली: सुबह से रात तक चलती रही जीएसटी टीम की छापेमारी, मचा रहा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जीएसटी टीम की छापेमारी से सुबह फतेहगंज पश्चिमी में दहशत का माहौल हो गया जिसमें कई दुकानदार दुकानें बंद करके गायब हो गए। वहीं प्रेम नगर स्थित गाला एजेंसी पर जीएसटी टीम की छापेमारी सुबह लगभग 11बजे शुरू हुई जो देर रात तक चलती रही। सड़क पर 8 से 10 सरकारी सफेद गाड़ियां देखकर हर कोई कशमकश में पड़ा रहा कि आखिर मामला क्या है। बताया जा रहा है कि काफी समय से लखनऊ तक गाला एजेंसी को लेकर शिकायतें पहुंच रही थीं। जीएसटी टीम को वहां से क्या हासिल हुआ यह अभी कहा नहीं जा सकता है। 

ये भी पढे़ं बरेली: मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, विषय न होने से छात्र परेशान

 

संबंधित समाचार