मुरादाबाद : हज यात्रा पर जाने वाले 1740 यात्रियों का हुआ टीकाकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गुइयांबाग में हजयात्रियों के टीकाकरण के लिए मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम

मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने 1740 हज यात्रियों को टीका लगाया। कुल 2702 यात्रियों का टीकाकरण किया जाना है।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुनील दोहरे ने बताया कि हज यात्रा में जिले से 2702 यात्रियों का पंजीयन हुआ है।हज यात्रा पर जाने के लिए हज यात्रियों को स्वास्थ्य परीक्षण कराना तथा मेनिंजोकोकल मेनिनजाइटिस और इंफ्लुएंजा का टीका लगवाना बेहद जरूरी है साथ ही पोलियो वैक्सीन भी पिलाई जाती है। इसके साथ ही यात्रियों का रक्तचाप, मधुमेह और पूरा हेल्थ चेकअप किया गया है।

16 मई को कांठ, 17 मई को कुंदरकी और पाकबड़ा और 18 को ठाकुरद्वारा व मूढ़ापांडे में टीकाकरण का काम हो गया है। गुरुवार को शहर में मदरसा जामेउल हुदा, गलशहीद और डॉ. मुख्तयार असलम, मदरसा, नुरुल कुरान, चौराहा गुइयाबाग में प्रतिरक्षण का काम किया गया।  

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की ओर से हज यात्रा के दौरान संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए टीकाकरण की सिफारिश की जाती है। हज यात्रा में जाने वाले लोगों को कोविड वैक्सीन व अन्य टीकाकरण की जरूरत होती है।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

संबंधित समाचार