कोल्लम स्थित दवा गोदाम में आग लगने से आठ करोड़ रुपये के आर्थिक नुकसान का अनुमान: स्वास्थ्य मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिरुवनंतपुरम। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोल्लम जिले में स्थित सरकारी केरल चिकित्सा सेवा निगम लिमिटेड (केएमएससीएल) के एक गोदाम में आग लगने से करीब आठ करोड़ रुपये मूल्य की दवाएं, उपकरण और अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गयी। कोल्लम में केएमएससीएल के दवा गोदाम में बुधवार रात आग लग गई, जो जिले के सरकारी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं की आपूर्ति का एक प्रमुख स्रोत था। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। 

मंत्री ने कहा, आग से कुल आठ करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि, निगम को नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा क्योंकि दवाएं बीमित (उनका बीमा कराया हुआ) थीं। जॉर्ज ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भीषण आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच की जाएगी। 

ये भी पढे़ं- कानून मंत्रालय से किरेन रीजीजू को हटाए जाने पर विपक्षी दलों का कटाक्ष: ‘नाकाम कानून मंत्री’

 

संबंधित समाचार