बरेली: सरकारी अस्पतालों में 40 फीसदी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ही नहीं, चिकित्सकीय सेवाएं हो रहीं प्रभावित

बरेली: सरकारी अस्पतालों में 40 फीसदी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ही नहीं, चिकित्सकीय सेवाएं हो रहीं प्रभावित

बरेली, अमृत विचार। शासन के आदेश हैं कि प्रशासनिक सेवाएं दे रहे रोग विशेषज्ञ चिकित्सक दो दिन सरकारी अस्पतालों में सेवाएं देंगे, मगर अफसोस, जनपद में लंबे समय से रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी बनी हुई है। इससे चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। आंकड़ों के अनुसार जनपद में 40 फीसदी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद रिक्त हैं। अधिकांश रोग विशेष डॉक्टर प्रशासनिक सेवाएं दे रहे हैं।

सीएमओ के अधीन विशेषज्ञ डॉक्टरों के 97 पद स्वीकृत हैं, लेकिन तैनाती सिर्फ 22 की है। इनमें भी एक डॉक्टर ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है, वहीं एक डॉक्टर की भर्ती को निरस्त कर दिया गया है। महिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के 25 पद स्वीकृत हैं, लेकिन 20 पर ही डॉक्टर तैनात हैं। जिला अस्पताल में लंबे समय से दिल, गुर्दा, लिवर जैसी बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। प्रशासनिक सेवाएं देने वालों में रोग विशेषज्ञों में एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ आदि शामिल हैं।

प्रशासनिक सेवाओं में लगे रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सरकारी अस्पतालों में दो दिन सेवाएं देंगे, इसको लेकर ड्यूटी रोस्टर तैयार कराया जा रहा है। इस दौरान निरीक्षण भी किया जाएगा।-डॉ. बलवीर सिंह, सीएमओ।

ये भी पढे़ं- बरेली: पत्नी को छेड़ने पर पेंटर की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने किया हंगामा