लखनऊ: बारिश के पहले सफाई व्यवस्था को लेकर एक्शन में नगर विकास मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने बरसात से पहले ही जल भराव और गंदगी जैसी समस्याओं से शहरवासियों को मुक्ति दिलाने के लिए आज यानी शुक्रवार को जोन 5 और 8 में सफाई व्यवस्था और किला मोहम्मदी ड्रेन का निरीक्षण किया।

इस दौरान मंत्री एके शर्मा ने बारिश के पहले सभी नालों और सीवर की मशीनरी द्वारा सम्पूर्ण सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। वहीं रिहायशी इलाकों में नालियों की सफाई और गंदगी से मुक्ति के लिए दिन में दो बार और व्यावसायिक क्षेत्रों में 3 बार साफाई कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा मंत्री ने शहरवासियों से कूड़े को कहीं भी फेकने की जगह दरवाजे पर आने वाली कूड़ा गाड़ी को ही देने की अपील की।
 
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित पकरी पुल के समीप बने नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थिति को देखते हुए मंत्री ने नगर निगम अधिकारियों को बारिश से पहले कमियों को दूर कर उचित सुधार करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री एके शर्मा ने हिंद नगर स्थित एलडीए कालोनी के पास बने नाले का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री  ने नाले सफाई के निर्देश के साथ ही क्षेत्र ने किसी भी प्रकार के जलजमाव व गंदगी न होना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। 

इसके बाद मंत्री आशियाना स्थित खजाना मार्केट, सेक्टर एन-1 पहुंचे। जहां उन्होंने सीवेज पंपिंग स्टेशन और किला मोहम्मदी ड्रेन नाले का निरीक्षण किया। यही वह जगह है जहां सभी नाले आकर मिलते हैं और जोन 5 व 8 के पानी को शहर से बाहर निकाल देते हैं।

यह भी पढ़ें:-IAS Transfer: दो साल से जमे जिलाधिकारी दिनेश चंद्र का तबादला, मोनिका रानी बनीं बहराइच की नई डीएम 

संबंधित समाचार