Hamirpur Accident: ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मजदूर की दबकर मौत, खेत में चढ़ाई चढ़ते समय हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मजदूर की दबकर मौत।

हमीरपुर में ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से मजदूर की दबकर मौत हो गई। खेत में लगे ईंट भट्ठे से आते रास्ते में चढ़ाई चढ़ते हादसा हुआ। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

हमीरपुर, अमृत विचार। थाना बिवांर क्षेत्र के महेरा गांव में खेत में लगे भट्ठे से आते समय रास्ते में चढ़ाई चढ़ते ईंटों से भरी ट्राली के ऊपर ट्रैक्टर पलट गया। जिससे ट्रैक्टर सवार मजदूर की दबने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

महेरा निवासी लेखराज (24) पुत्र राजेंद्र की शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे ट्रैक्टर और ट्राली के बीच दबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के पिता राजेंद्र ने थाना बिवांर में घटना की सूचना दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि गांव निवासी महेश्वरीदीन राजपूत तड़के करीब छह बजे उनके घर आया और उसके पुत्र को जगाकर ईंटों की ढुलाई के लिए अपने ट्रैक्टर में ले गया था।

बताया कि खेत में लगे भट्ठे से ईंटों को लादकर लौटते समय ब्रजेंद्र राजपूत के खेत के पास चढ़ाई पर ट्रैक्टर अचानक पलटकर ट्रॉली पर आ गिरा। जिससे ट्रैक्कर की बोनट पर बैठा उसका पुत्र दब गया और वहीं उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चला रहा मालिक महेश्वरीदीन कूदकर भाग निकला। बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था और उसकी शादी हो चुकी थी। जिसकी एक साल की छोटी बच्ची काव्या है।

महेरा गांव में मृतक मजदूर का ननिहाल था। उसकी मां सुनीला की शादी गहरौली गांव में हुई थी, लेकिन उसके पिता ने कुछ कृषि भूमि देकर गांव में ही रख लिया था। मृतक की पत्नी वंदना एवं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव