बरेली: ससुर ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। समाज में ससुर का रिश्ता पिता के समान माना जाता है लेकिन भोजीपुरा के एक गांव में सुसर ने बेटे की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसने इसकी शिकायत पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों से की तो उन्होंने पिटाई की और पति ने …

बरेली, अमृत विचार। समाज में ससुर का रिश्ता पिता के समान माना जाता है लेकिन भोजीपुरा के एक गांव में सुसर ने बेटे की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसने इसकी शिकायत पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों से की तो उन्होंने पिटाई की और पति ने तलाक देकर घर से निकाल दिया।

पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी वर्ष 2018 में हुई थी। विवाहिता ने बताया कि 15 जून को वह अपने बच्चे को दूध पिला रही थी, तभी उसका ससुर उसके कमरे में आ गया। उस वक्त घर में कोई नहीं था। महिला ने बताया कि ससुर ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने पति से शिकायत की तब पति, ससुर, ननद व देवरों ने उसको पीटा और खाना नहीं दिया और चुप रहने को कहा। वह नहीं मानी तो वह पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। आरोपियों ने नौ माह की बच्ची को भी छीन लिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार