प्रयागराज : गंगा में डूबे दो छात्रों का शव 24 घण्टे बाद मिला, परिवार में मचा कोहराम
अमृत विचार, प्रयागराज । शिवकुटी थाना क्षेत्र के गंगा घाट पर गुरुवार को नहाने गए दो बीटेक के छात्रों के डूबने के 24 घण्टे बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शवो को ढूंढ निकाला। पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सुचाना कर दी।
जानकारी के मुताबिक दीपेंद्र सिंह राजस्थान के अलवर और विकास मौर्या मऊ के रहने वाले थे। दोनों एमएनएनआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र थे। गुरुवार को दोनों शिवकुटी की तरफ गंगा नहाने गए थे, जहां दोनों गहरे पानी मे समा गए थे। शोर मचने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना कर दी थी, जिसके बाद पुलिस गोताखोरों के साथ पहुंचकर दोनों की तलाश शुरू कर दी थी। काफी प्रयास के बाद भी गोताखोर दोनों का शव नहीं तलाश कर सके थे।
शुक्रवार की दोपहर बाद पुलिस और गोताखोरों कि मदद से दोनों का शव तलाश कर लिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घरवालों को भी सूचना कर दे दी गयी थी। घटना की जानकारी पर दोनों छात्रों के घर में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें - अयोध्या : हाइवे किनारे और नवीन मंडी क्षेत्र में मिला शव, एक की हुई शिनाख्त
