Fatehpur: नाबालिग प्रेमी ने नदी में लगाई छलांग फिर किशोरी ने की खुदकुशी, दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में नाबालिग प्रेमी ने नदी में लगाई छलांग फिर किशोरी ने की खुदकुशी।

फतेहपुर में नाबालिग प्रेमी ने नदी में लगाई छलांग फिर किशोरी ने खुदकुशी कर ली। दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए थे।

फतेहपुर, अमृत विचार। जाफरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर  नाबालिग प्रेमी ने यमुना में कूदकर जान दे दी। इससे आहत किशोरी प्रेमिका ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। किशोर के शव का पुलिस ने पंचनामा भरा था। ग्रामीणों ने दोनों शवों का बुधवार को यमुना किनारे अलग-अलग अंतिम संस्कार किया गया

थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 17 साल के किशोर का पड़ोसी गांव की 16 वर्षीय किशोरी से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही बिरादरी के थे। किशोर अक्सर प्रेमिका के घर आता-जाता रहता था। किशोरी के पिता ने सोमवार को घर में दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसने किशोर को बंधक बनाकर मारापीटा और घर से भगा दिया।

उसे धमकी भी दी कि दोबारा गांव में दिखाई दिया, तो जान से मार देंगे। इससे आहत प्रेमी ने मंगलवार को यमुना में कूदकर जान दे दी थी। इधर, प्रेमी की मौत की खबर पर किशोरी ने मंगलवार रात पंखे के हुक में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

किशोरी के परिजन खाकी को नहीं दी सूचना

किशोर कक्षा 9 वीं का छात्र था। जिसके शव को नदी से बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। दोनों के परिवारीजनों ने शवों का बुधवार को यमुना किनारे अंतिम संस्कार किया गया। 

किशोरी के परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी। किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ग्रामीणों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा सामने आई है।- दीप नारायण प्रभारी निरीक्षक

संबंधित समाचार