Mahoba News : 13.46 लाख रुपए की धनराशि का दुरुपयोग करने पर वीडीओ निलंबित, जिला पंचायत राज विभाग में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महोबा में 13.46 लाख रुपए की धनराशि का दुरुपयोग करने पर वीडीओ निलंबित।

महोबा में 13.46 लाख रुपए की धनराशि का दुरुपयोग करने पर वीडीओ निलंबित। अभिलेखों को नष्ट कर वित्तीय अनियमितता करने पर कार्रवाई की गई।

महोबा, अमृत विचार। ग्राम पंचायत अधिकारी श्रीनगर एवं श्रीनगर के पंचायत उद्योग के प्रभारी प्रबंधक द्वारा 13.46 लाख रुपए की धनराशि का दुरुपयोग किए जाने, वित्तीय अनियमितताएं पाए जाने एवं पंचायत उद्योग श्रीनगर के अभिलेख उपलब्ध न करा पाने के आरोप में जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने वीडीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इससे जिला पंचायत राज विभाग में हड़कंप मच गया।

विकासखंड कबरई के ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक कुमार द्विवेदी श्रीनगर पंचायत उद्योग के प्रभारी प्रबंधक का भी चार्ज लिए है ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा पंचायत उद्योग के 13 .46 लाख रुपए की धनराशि आर्यावर्त बैंक खाते से अपने कार्यालय में आहरित कर  लिए जाने एवं अभिलेख वाउचर पेश न करने और शासकीय धन का दुरुपयोग किए जाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर डीपीआरओ ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

डीपीआरओ ने जारी किए गए निलंबन आदेश में कहा  कि पंचायत उद्योग श्रीनगर के विरुद्ध उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम में उल्लिखित संयुक्त समिति आदर्श नियमावली के नियम प्रावधानों का उल्लंघन करने, शासकीय धन का दुरुपयोग कर अमानत में खयानत करने, अभिलेखों को नष्ट करने के मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

धनराशि का दुरुपयोग किए जाने और निरीक्षण दौरान डीपीआरओ द्वारा पंचायत उद्योग के अभिलेख मांगे जाने पर उपलब्ध नहीं कराए गए साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत महिलाओं किशोरियों के लिए स्वच्छता के तहत मासिक धर्म प्रबंधन के लिए सेनेटरी नैपकिन यूनिट में मासिक धर्म दौरान होने वाले संक्रमण से बचाव के लिए नैपकिन प्लांट उद्योग की धनराशि में वित्तीय अनियमितताएं की गई। जिस कारण वीडीओ के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई अमल में लाई गई है।

संबंधित समाचार