बरेली: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल पहुंचा, खिलाड़ियों किया जोरदार स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। खेलेगा इंडिया जीतेगा इंडिया के नारे के साथ खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स मशाल बरेली पहुंचा। जिलें की सीमा पर खिलाड़ियों ने इसका गरमजोशी से स्वागत किया। मशाल शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से होकर गुजरते हुए लोगों को खेलों के प्रति जागरूक किया।

मशाल के साथ सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार मेयर उमेश गौतम ने भी मशाल के साथ जागरूक किया। खेलो इंडिया मशाल लखनऊ से होते हुए प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लोगों को प्रोत्साहित करने का काम कर रहा है। मशाल आज हापुड़ के लिए रवाना होगा। स्पोर्ट स्टेडियम में खिलाड़ियों ने मोमेंटो देकर जिलाधिकारी, पूर्व मंत्री एवं सांसद, वन मंत्री और महापौर को सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें - ग्रेटर बरेली में 50 करोड़ का निवेश करेगा एसबीआई

संबंधित समाचार