प्रयागराज : नयायिक आयोग ने किया 26 लोगों के बयान दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रयागराज । माफिया अतीक अहमद तथा अशरफ की पुलिस अभिरक्षा में हत्या प्रकरण की जाँच कर रही न्यायिक आयोग की टीम ने दो दिन में नौ मीडिया कर्मियों तथा बारह स्वस्थ कर्मियों का बयान दर्ज किया गया है। अब दूसरे चरण में अतीक अशरफ के सुरक्षा मे तैनात 17 पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज होने हैं। सुरक्षा में कुल 22 पुलिसकर्मी थे। जिसमे पांच पुलिसकर्मियों का बयान दर्ज हो चुका है।

न्यायिक आयोग की टीम 16 मई को प्रयागराज पहुंची थी। टीम की अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश डीबी भोषले कर रहे हैं। सबसे पहले आयोग ने चश्मदीदों द्वारा शपथ पत्रों की गहनता से जांच की। इसके बाद सर्किट हाउस में क्रमवार तरीके से बुलाकर पूंछताछ किया, और उनका बयान दर्ज किया। अभी तक कुल 26 लोगों से पूंछताछ कर बयान दर्ज किया गया है। अतीक अशरफ के सुरक्षा में तैनात 22 पुलिस कर्मियों में पांच का ब्यान लिया जा चुका है। बाकी 17 पुलिसकर्मियों का बयान दर्ज होना है।

आयोग ने आम शहरियों से भी अपील किया है कि घटना से सम्बधिंत साक्ष्य या वीडियो है तो 27 मई तक आयोग को प्रस्तुत कर सकते हैं। आयोग ने यह भी कहा कि इसकी गोपनीयता बरकरार रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें - प्रयागराज : गंगा दशहरा पर भव्य 'गंगा महोत्सव' का आयोजन

संबंधित समाचार