पीलीभीत: अचानक ढह गया श्रमिक का मकान, मलबे में परिवार दबा...महिला की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/बरखेड़ा, अमृत विचार। उमरिया गांव में श्रमिक का मकान भरभराकर ढह गया। उस वक्त परिवार के अधिकांश लोग सो रहे रहे, कुछ कामकाज में व्यस्त थे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को मलबे से निकालकर सीएचसी भेजा गया। एक महिला की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

70a2dd11-a66b-47ac-9304-f0156b5a82ac

हादसा सोमवार सुबह हुआ। उमरिया गांव निवासी श्रमिक मोतीराम के चार बेटे हैं। जिनमें दो की शादी हो चुकी है। परिवार के अधिकांश लोग सुबह सो रहे थे। मोतीराम अपनी पत्नी रामलली संग बाहर बैठे थे। इस बीच मकान ढह गया। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के तमाम ग्रामीण जमा हो गए। मलबे में दबे श्रमिक के बेटे सर्वेश, अरविंद, पुत्रवधु गुलशन देवी, छाया देवी समेत अन्य को बाहर निकाला। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी भेजा गया। वहां से गुलशन की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। हादसे के चलते हड़कंप मचा रहा।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: पुलिस करती रही दावे और शेरपुर में हो गई गोकशी...अवशेष मिलने पर मचा हड़कंप

संबंधित समाचार