पीलीभीत: पुलिस करती रही दावे और शेरपुर में हो गई गोकशी...अवशेष मिलने पर मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरनपुर, अमृत विचार। एक बार फिर शेरपुरकलां में गोमांस तस्कर सक्रिय हुए और वारदात को अंजाम दे डाला। नहर के पास गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े मिले। जिसके बाद घटना उजागर हो सकी। पशुओं की खाल भी मिली। इसके अलावा को पड़ताल के दौरान एक बंधी हुई गाय भी नहर के पास मिल गई। तस्करों का पता लगाने के लिए पुलिस ने सुरागरसी तेज कर दी है।  कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पूरनपुर क्षेत्र में सर्वाधिक गोकशी के मुकदमे गांव शेरपुरकलां के आरोपियों पर दर्ज हैं। गांव के दर्जनों लोग अभी भी गोकशी के मामले में जेल में बंद हैं। बीते कुछ समय से पुलिस शेरपुरकलां में गोकशी पर रोकथाम के दावे कर रही थी। मगर रविवार को घटना सामने आ गई। शेरपुर रोड पर नहर के किनारे गोवंश के अवशेष पड़े मिले। नहर के किनारे एक ईंट भट्टे के पास मिले अवशेष तीन पशुओं के बताए जा रहे हैं। 

वहीं, एक जिंदा गाय भी कुछ दूरी पर नहर किनारे बंधी मिली। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। कोतवाल संजीव कुमार शक्ला ने बताया कि अवशेष दफन करा दिए गए हैं। कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। उनसे पूछताछ चल रही है। गाय पशुपालक की थी। उसे दे दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: कैसे हुई मौत और झुलसा शरीर...पोस्टमार्टम के बाद भी रहस्य बरकरार, अब होगी विसरा की जांच!

 

संबंधित समाचार