पीलीभीत: कैसे हुई मौत और झुलसा शरीर...पोस्टमार्टम के बाद भी रहस्य बरकरार, अब होगी विसरा की जांच!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरखेड़ा, अमृत विचार। रातभर लापता रहने के बाद आधा किमी की दूरी पर चकरोड पर मिले युवक के शव का मामला पोस्टमार्टम के बाद भी अनसुलझा रह गया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे थे लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। विसरा जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है।
                 
बता दें कि गजरौला थाना क्षेत्र के लखाखास गांव के निवासी मैकूलाल का 27 वर्षीय पुत्र विजय कुमार शुक्रवार रात करीब आठ बजे घर से खाना खाकर निकला था।  रातभर लापता रहने के बाद उसका शव दूसरे दिन शनिवार को घर से करीब 500-600 मीटर की दूरी पर बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम सहपुरा में चकरोड पर पड़ा मिला था। शरीर पर कई जगह खाल झुलसी हुई थी और गले पर सूजन प्रतीत हो रही थी। 

परिवार वालों ने कोई रंजिश तो नहीं बताई लेकिन हत्या की आशंका जाहिर की थी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।  विसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। परिवार से भी कोई तहरीर किसी के खिलाफ नहीं दी गई है। फिलहाल जांच की जा रही है।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: तेंदुए के बच्चे के कुएं में गिरने की सूचना पर दौड़े वनकर्मी, झांककर देखा तो उड़ गए होश...जानें पूरा मामला

 

संबंधित समाचार