पीलीभीत: तेंदुए के बच्चे के कुएं में गिरने की सूचना पर दौड़े वनकर्मी, झांककर देखा तो उड़ गए होश...जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जहानाबाद, अमृत विचार। कुएं में तेंदुए के बच्चे (शावक) के गिरने का शोर मच गया। काफी लोग जमा हो गए और वन विभाग की टीम पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद जब कुएं से बाहर निकला तो शावक नहीं जंगली बिल्ली का बच्चा था।  मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

WhatsApp Image 2024-05-19 at 8.35.42 PM (1)

मामला जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सियाबाड़ी पट्टी  का है। रविवार दोपहर गांव के तमाम लोग क्षेत्र में ही एक स्थान पर कुएं के पास पहुंचे। कुएं से किसी जानवर की आवाज आ रही थी। 

ग्रामीणों ने झांककर देखा और फिर तेंदुए के बच्चे के कुएं में गिरने का शोर मच गया। काफी लोग जमा हो गए।  इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। तेंदुए के बच्चे के कुएं में गिरने का पता चलने पर वनकर्मी मौके पर पहुंच गए और जानकारी की। रेस्क्यू कर कुएं से जब निकाला गया तो जंगली बिल्ली निकली। उसे टीम पकड़कर ले गई और जंगल में छोड़ा।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: शव का अंतिम संस्कार करने की थी तैयारी और जमीनी विवाद में चल गए लाठी डंडे, पत्थर भी बरसाए...10 घायल

 

 

संबंधित समाचार