अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ मतदान, भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने किया वोट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में सुबह से ही लम्बी-लम्बी कतारें लग गईं हैं, लोग कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह ने भी सहादतगंज स्थित अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। 

निर्वाचन आयोग की सख्ती और सुचारू व्यवस्था का जीता जागता नमूना भी यहां देखने को मिल रहा है |पहली बार मतदाता हुआ युवा वर्ग विशेष उत्साह में है और हर चेहरे पर लोकतंत्र के उत्सव का उल्लास झलक रहा है।  सुरक्षा कर्मियों की सजगता निष्पक्ष और निर्भय मतदान को परवान चढ़ा रही है।  सम्पूर्ण लोक सभा क्षेत्र से शान्ति पूर्ण मतदान के समाचार मिल रहे हैं।

4 - 2024-05-20T075534.477

मतदान केन्द्रों पर अधिकारियों के दौरे लगातार हो रहे हैं, जिले में 2034 बूथ है और 1060 मतदान केदो की वेब कास्टिंग की जायेगी, चुनाव संपन्न करने के लिए लगभग 8000 मतदान कर्मी लगाए गए है, 19 लाख 27 हजार 759 मतदाता 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, प्रमुख रूप से भाजपा से लल्लू सिंह, इंडिया गठबंधन से अवधेश प्रसाद, बसपा से सच्चिदानंद पांडे व कम्युनिस्ट पार्टी से पूर्व आईपीएस अरविंद सेन यादव चुनाव मैदान में है।

ये भी पढ़ें -रायबरेली में मतदान को सुबह से लगी कतार, ईवीएम में गड़बड़ी से परेशान रहे कर्मी

संबंधित समाचार