देश के कई राज्य कोरोना से होने वाली मौतों पर नियंत्रण रखने में कामयाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर चरम पर है किंतु इसके बीच सुकून की बात यह है कि आक्रामक जांच, व्यापक निगरानी और वायरस से संपर्क में आने वाले की जल्दी पहचान करने के साथ ही समय से उपचार पर जोर देकर कई राज्य रिकवरी दर बेहतर रखने और वायरस से होने वाली मौतों …

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर चरम पर है किंतु इसके बीच सुकून की बात यह है कि आक्रामक जांच, व्यापक निगरानी और वायरस से संपर्क में आने वाले की जल्दी पहचान करने के साथ ही समय से उपचार पर जोर देकर कई राज्य रिकवरी दर बेहतर रखने और वायरस से होने वाली मौतों पर लगभग नियंत्रण रखने में कामयाब रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से गुरुवार को रिकवरी के पहले दस राज्यों में दिल्ली नब्बे प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर है। असम वायरस से हुई मौतों की दर के मामले में पहले स्थान पर है जो कुल मरीजों का मात्र 0.27 प्रतिशत है। रिकवरी के लिहाज से तमिलनाडु 85 और बिहार 83.80 प्रतिशत के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। बिहार 0.42 प्रतिशत से मृत्यु दर में भी तीसरे नंबर पर है। केरल 0.39 प्रतिशत से वायरस मृत्यु मामले में दूसरे स्थान पर है।

रिकवरी वाले पहले दस राज्यों में दादर नगर हवेली-दमन एवं दीव (82.60),हरियाणा (82.10), गुजरात (80.20), राजस्थान (79.30 ) असम (79.10) पश्चिम बंगाल (79.10) और गोवा 77.20 प्रतिशत शामिल हैं। वायरस से कम मृत्यु दर वाले पहले दस राज्यों में ओडिशा ( 0.51), तेलंगाना ( 0.70), त्रिपुरा ( 0.87) आंध्र प्रदेश (0.93),छत्तीसगढ़ ( 0.95), गोवा (1.08) और झारखंड 1.09 प्रतिशत शामिल हैं। देश में आज रिकार्ड 75760 नये मामलों से संक्रमितों का कुल आंकड़ा 33 लाख 10 हजार 235 पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में 1023 मरीजों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या 60472 हो गयी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका