पीलीभीत: चिंगारी ने लगा दी छप्पर में आग, दमकल न आने पर तालाब के पानी से बुझाई
पीलीभीत/जहानाबाद, अमृत विचार। मच्छर भगाने के लिए सुलगाए गए कूड़ा करकट से उठी चिंगारी अग्निकांड की वजह बन गई। ग्रामीण के छप्पर में भीषण आग लग गई। जिसमे गृहस्थी का सामान जल गया। एक पशु की मौत हो गई। दमकल टीम के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने तलाब के पानी से आग बुझाई। सूचना मिलने पर पुलिस और अन्य विभाग की टीम छानबीन में जुटी है।
हादसा रविवार रात हुआ। थाना क्षेत्र के गांव तेज नगर महताब नगर के निवासी श्यामलाल मजदूरी करते है। उनके छप्पर के बाहर पशु बंधते है। वहां पर रविवार को धुआं किया गया था। इससे निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग भीषण हो गई। शोर पर ग्रामीण जमा हुए। आरोप है की सूचना देने के बाद भी दमकल टीम नहीं आई। उसके बाद ग्रामीणों ने पास के ही तालाब से पानी की व्यव्यस्था की और बमुश्किल आग पर काबू किया। हादसे में गृहस्थी का करीब ढाई लाख कीमत का सामान जल गया। एक पशु की मौत हो गई। जबकि चार झुलस गए। इसकी सूचना मिलने पर जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। अन्य विभाग की टीमें भी। नुकसान का आंकलन करने में जुटी रही।
ये भी पढे़ं- Pilibhit: प्रशासन ने भाजपा के दबाव में सपा प्रत्याशी को हराया...अब जाएंगे हाईकोर्ट- सपा जिलाध्यक्ष
