बरेली: सभी दोपहिया चालकों को लगाना होगा हेलमेट- एसपी सिटी
यातायत और थाना पुलिस हेलमेट न लगाने वाले चालकों के काट रही चालान
DEMO IMAGE
बरेली, अमृत विचार। शहर में बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चालक फर्राटे भर रहे हैं। इनके खिलाफ यातायात और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर चालान करना शुरू कर दिया है। एसपी सिटी का कहना है कि जब-तक सभी चालकों के सिर में हेलमेट न दिखने लगे तब-तक यह अभियान जारी रहेगी।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि शहर में अधिकतर बाइक चालक बिना हेलमेट लगाए फर्राटे भर रहे हैं। ऐसे चालकों के खिलाफ रविवार सुबह से ही चालान काटने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इसके लिए कंट्रोल रूम से टीम भी निगरानी कर रही है। जिसके माध्यम से चेक किया जा रहा है कि किस इलाके में बिना हेलमेट के ज्यादा चालक वाहनों को दौड़ा रहे हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अपील भी की कि वह पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाएं।
यह भी पढ़ें- बरेली: डॉक्टर की गाड़ी का शीशा तोड़कर लाखों की चोरी, रिपोर्ट दर्ज
