बहराइच: पुलिया के निकट मिला युवक का शव, नहीं हो सकी पहचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के नानपारा लखीमपुर मार्ग से सटे झाला मार्ग पर पुलिया के निकट एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरहना के निकट से झाला गांव को सड़क नानपारा लखीमपुर हाइवे से कटी है। 

इस मार्ग पर पुलिया के निकट एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार और दीवान राम आशीष वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। 

आसपास के लोगों से पहचान करवाई। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अज्ञात है। उसकी उम्र 38 वर्ष के आसपास है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सोहावल में पूर्व प्रधान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, इलाके में हड़कंप

 

संबंधित समाचार