अयोध्या: सोहावल में पूर्व प्रधान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, इलाके में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सोहावल गांव के पूर्व प्रधान राम भवन चौधरी ने आधी रात खुद को गोली मारकर की आत्महत्या। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि मृतक पूर्व ग्राम प्रधान ने नगर पंचायत चुनाव में पत्नी अशोक कुमारी को चेयरमैन पद के लिए निर्दल चुनाव लड़ाया था। सूचना पर पहुंची थाना रौनाही पुलिस छानबीन में जुटी, घटना बीती रात की है।

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

 

संबंधित समाचार