Unnao में सांसद साक्षी महाराज बोले- पापुआ न्यू गिनी के पीएम ने मोदी जी के नहीं भारत माता के पैर छुए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज सोमवार को शुक्लागंज में एक स्टेडियम के उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद थे।

उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज सोमवार को शुक्लागंज में एक स्टेडियम के उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि पापुआ न्यू गिनी के पीएम ने मोदी जी के नहीं भारत माता के पैर छुए है।

उन्नाव, अमृत विचार। सांसद साक्षी महाराज वैसे तो अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन, सोमवार को उन्होंने भारत माता का मान बढ़ाने वाला एक बयान दिया। जो आमजन के बीच चर्चा में है। उन्होंने कहा कि पपुआ न्यू गिनी के पीएम ने जो मोदी जी के चरण छुए हैं वह मोदी जी के नहीं भारत माता के चरण हैं। कहा कि इससे सम्मान देश के लिये कुछ भी नहीं हो सकता है। 

बीते रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पपुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने हवाई अड्डे पर पैर छुए थे। इस पर सोमवार को स्टेडियम के उद्घाटन में पहुंचे उन्नाव सांसद से जब पत्रकारों ने सवाल किया तो वे बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि जो यह कहते हैं कि भाजपा ने क्या किया, मोदी ने क्या किया, योगी ने क्या किया। जिन्हें बस में भर कर ले जाओ उसमें से 50 फीसद लोग निगेटिव सोंच के होते हैं। उन्हें दिखाओं कि हमने क्या किया।

इसके साथ ही उन्होंने मदरसों की जांच को लेकर कहा कि जांच तो किसी की भी हो सकती है, अगर सरकार को आशंका है कि मैं भगवा कपड़े में राष्ट्र विरोधी काम कर रहा हूं तो मेरी भी जांच हो सकती है। मदरसो में जो होता रहा है वह आप लोगों ने बंगाल में देखा। जहां एक-एक मदरसे में 10-10 हजार लोगों को मारने के लिए बम पकड़े गए है।

संबंधित समाचार