Kannauj Suicide : शोहदे से तंग निजी स्कूल की शिक्षका ने लगाई फांसी, मां बोली- आते-जाते शोहदा कसता था फब्तियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज में शिक्षिका ने फांसी लगा ली।

कन्नौज में शोहदे से तंग निजी स्कूल की शिक्षका ने लगाकर जान दे दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

कन्नौज, अमृत विचार। शोहदे से तंग आकर एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने फांसी लगा ली। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने शोहदे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

कस्बे के जवाहरनगर निवासी एकता सिंह (25) पुत्री राजीव सिंह कस्बे के एक निजी स्कूल में शिक्षका थी। बताते हैं कि जब वह स्कूल जाती व घर लौटती तो शोहदा उसे तंग करता था। शिक्षिका ने परिजनों को इस की जानकारी नहीं दी। खुद घुटती रही। इसी से क्षुब्ध होकर रविवार की रात घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन उसके कमरे में गए तो शव फंदे पर लटका देखकर हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां अनुपमा सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पुत्री को कोतवाली क्षेत्र के कमलेपुर्वा गांव निवासी अमित राजपूत आए दिन तंग करता था। इसी से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

संबंधित समाचार