PM Modi in Australia : सिडनी में भारतीयों से बोले PM मोदी- तो लीजिए, मैं फिर आपके साथ हूं...2014 में जो वादा किया था वो निभा दिया

पीएम मोदी ने कहा,ऑस्ट्रेलिया के मन में भारत के प्रति बहुत प्रेम है...मेरे इतने भव्य स्वागत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद

PM Modi in Australia : सिडनी में भारतीयों से बोले PM मोदी- तो लीजिए, मैं फिर आपके साथ हूं...2014 में जो वादा किया था वो निभा दिया

सिडनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिडनी के कुडोस बैंक एरेना पहुंच गए हैं। यहां पीएम मोदी ने भारतीय मूल के 20 हजार से ज्यादा लोगों को संबोधित करते हुए कहा- मैं नौ साल बाद दोबारा एरेना आया हूं। पीएम मोदी ने कहा, मैं जब 2014 में आया था तो आपसे वादा किया था कि आपको फिर भारत के प्रधानमंत्री का 28 साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आज मैं आपके सामने फिर हाजिर हूं। मैं अकेला नहीं आया हूं। मैं ऑस्ट्रेलिया के पीएम को लेकर साथ आया हूं। उन्होंने कहा- ऑस्ट्रेलिया के मन में भारत के प्रति बहुत प्रेम है। मेरे इतने भव्य स्वागत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

पीएम मोदी ने कहा कि  हमारी जीवन शैलियां भले अगल-अलग हों, लेकिन अब योगा भी हमें जोड़ता है। क्रिकेट से तो न जाने हम कबसे जुड़े हुए हैं, लेकिन अब टेनिस और फिल्में भी हमें जोड़ रही हैं। भारत के पास सामर्थ्य की कमी नहीं है, भारत के पास संसाधनों की कमी भी नहीं है। आज दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे युवा टैलेंट फैक्ट्री, जिस देश में है, वो है....इंडिया।

  • कोरोना पैंडेमिक में जिस देश ने दुनिया का सबसे तेज वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया...वो देश है इंडिया।
  • आज जो देश दुनिया की Fastest growing largest economy है, वो देश है इंडिया।
  • आज जो देश दुनिया में नंबर-1 स्मार्टफोन डेटा कंज्यूमर है, वो देश है इंडिया।
  • भारत हज़ारों वर्षों की जीवंत सभ्यता है। भारत, Mother of Democracy है।
  • हमने समय के अनुसार खुद को ढाला है, लेकिन अपने मूल सिद्धांतों पर, fundamentals पर हमेशा टिके रहे हैं।

Image

पीएम मोदी ने कहा कि  हम राष्ट्र को भी एक परिवार के रूप में देखते हैं और विश्व को भी एक परिवार मानते हैं। जब भारत अपनी G-20 Presidency की थीम तय करता है, तो कहता है- One Earth, One Family, One Future. जब भारत, पर्यावरण की रक्षा के लिए, solar energy के बड़े लक्ष्य तय करता है, तो कहता है- One Sun, One World, One Grid. जब भारत वैश्विक समुदाय के स्वस्थ रहने की कामना करता है तो कहता है- One Earth, One Health.

दुनिया में संकट के समय में भारत मदद के लिए आगे- पीएम मोदी
पीएम ने कहा, आज भारत को Force of global good कहा जा रहा है। जहां कहीं भी कोई आपदा होती है, भारत मदद के लिए तैयार मिलता है।  हम दुनिया को एकजुट करने के लिए काम कर रहे हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास... ये हमारी सरकार का आधार है। यही हमारा विजन है। अभी हाल ही में जब तुर्किए में भूकंप ने तबाही मचाई, तब भारत ने ‘ऑपरेशन दोस्त’ के द्वारा मदद का हाथ बढ़ाया।

ये भी पढ़ें:  PM Modi in Australia : गणपति बप्पा मोरया, भारत माता की जय के नारे से गूंजा सिडनी का स्‍टेडियम, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री बोले-'पीएम मोदी बॉस हैं'