Mahoba : बिजली न आने पर नहीं मिल पाती जांच रिपोर्ट, पैथोलॉजी में जनरेटर की नहीं व्यवस्था, मरीजों को होती दिक्कत
महोबा में बिजली न आने पर नहीं मिल पाती जांच रिपोर्ट।
महोबा में बिजली न आने पर नहीं मिल पाती जांच रिपोर्ट। हालत यह है कि बिजली जाने पर जांचें समय से नहीं हो पा रही है इससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को घंटों इंतजार करने के बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं मिल पाती है।
महोबा, अमृत विचार। जिला अस्पताल के पैथोलॉजी लैब में जनरेटर सुविधा न होने से जांच का कार्य प्रभावित हो रहा है। हालत यह है कि बिजली जाने पर जांचें समय से नहीं हो पा रही है इससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को घंटों इंतजार करने के बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं मिल पाती है। जिससे उन्हें बैरंग अपने गांव लौटना पड़ता है और जांच के लिए पुनः दस पन्द्रह किलोमीटर दूर से जांच लेने आना पड़ता है।
जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती भी बढ़ गई है। बिजली कटौती का सबसे असर जिला अस्पताल में देखने को मिल रहा है। हालत यह है कि यहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज तो आते है लेकिन जांच कराने वाले मरीजों का समय 12:30 बजे तक ही रहता है। इसके बाद उनकी जांच रिपोर्ट तैयार की जाती है। शहर के अलावा तमाम ग्रामीण अंचलों से जांच कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचते है। जहां पर नम्बर आने के बाद वह अपनी जांच कराकर रिपोर्ट आने के इंतजार में बैठ जाते है। डेढ़ से दो बजे तक जांच रिपोर्ट मरीजों को दे दी जाती है।
सुबह 8: 30 बजे से 12:30 बजे तक जांच की जाती है। इसके बाद जांच रिपोर्ट तैयार करने के लिए डॉक्टर और कर्मचारी जुट जाते है। लेकिन आज-कल हो रही बिजली की हो रही बेहिसाब कटौती के चलते 12: 30 बजे के बाद बिजली जाने पर जांच रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाती है यदि बिजली आधा घंटे में आ गई तो जांच रिपोर्ट मिल जाती है अन्यथा की स्थिति में अगले दिन ही जांच रिपोर्ट मिल पाती है। इससे ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
