पहलवानों ने जंतर-मंतर से इंडिया गेट तक निकाला कैंडल मार्च, सत्यपाल मलिक और राकेश टिकैत रहे मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भारतीय कुश्ती महासंघ  के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे पहलवानों ने मंगलवार को कैंडल मार्च निकाला है।  ये कैंडल मार्च जंतर-मंतर  से इंडिया गेट  तक निकाला गया। वहीं पहलवानों को समर्थन देने के लिए राज्यपाल सत्यपाल मलिक, किसान नेता राकेश टिकैत मौके पर पहुंचे है।  

इस दौरान पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि हमारी बहनों का सम्मान हमारे लिए जान से भी बढ़कर है। जब तक देश के बेटियों को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक यह आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा. बहुत से लोग इस आंदोलन को बदनाम करने का काम कर रहे हैं इसलिए मेरी आपसे विनती है कि आप हमारा ऐसे ही साथ देते रहें।

ये भी पढ़ें : बालकृष्ण बनाम इंतेजामिया कमेटी मामला सिविल जज की अदालत में स्थानान्तरित 

संबंधित समाचार