बिजनौर : तेज आंधी के चलते बाइक पर गिरा पेड़, युवक की मौत...महिला घायल
बिजनौर, अमरोहा। देर रात बिजनौर जिले में तेज आंधी और बारिश के चलते कई जगह पर पेड़ गिर गए हैं। जिससे कई जगह रोड बाधित हुआ है। हल्दौर थाना क्षेत्र के अमहेड़ा इलाके में तेज आंधी के चलते बाइक पर एक पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि देर रात लगभग 9:00 बजे अपनी पत्नी को लेकर ससुराल से घर लौट रहा था। युवक की बाइक पर अचानक से एक पेड़ गिर गया। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।युवक ने हादसे के वक्त हेलमेट नहीं पहन रखा था।
ये भी पढ़ें : बिजनौर : पति ने की पत्नी बेरहमी से की हत्या, शराब पीने से रोकने पर उतारा मौत के घाट
