मुख्य सचिव का अयोध्या दौरा: गुप्तारघाट के निरीक्षण के बाद Ayodhya विजन की कर रहे समीक्षा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या/अमृत विचार। रामनगरी में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र मंगलवार रात अयोध्या पहुंचे। वह सुबह ही गुप्तार घाट पहुंच गए। यहां उन्होंने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कुछ कार्यों में ढिलाई दिखने पर तेजी लाने के निर्देश दिए। 11 बजे आयुक्त सभागार पहुंचे दुर्गाशंकर मिश्र अयोध्या विजन के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

cats0-123

तकरीबन दो घंटे तक चलने वाली बैठक में सीडीओ समेत तमाम विभाग के अधिकारी मौजूद हैं। इसके बाद वह रामपथ समेत तमाम निर्माणाधीन पथों का निरीक्षण भी करेंगे। रामलला का दर्शन भी करेंगे। गुप्तारघाट में निरीक्षण के दौरान कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम नीतीश कुमार व एसएसपी मुनिराज मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -UP News: निषाद पार्टी की प्रादेशिक और राष्ट्रीय कार्यकारिणी भंग, जल्द होगा नई इकाइयों का गठन

संबंधित समाचार