मुरादाबाद :  इंस्‍टाग्राम पर बनाई युवती की फर्जी आईडी, पोस्ट किए अश्लील मैसेज...आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार।  थाना मझोला पुलिस ने मझोला निवासी पीड़ित युवती की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपी ने उसकी इंस्टाग्राम आईडी उसके ही नाम से बनाकर उस पर अश्लील मैसेज और फोटो पोस्ट कर दिए हैं। जिससे पीड़ित युवती को काफी मानसिक तनाव में है। 

 मझोला पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच थाने की साइबर क्राइम यूनिट को सौंप दी है। इतना ही नहीं आरोपी के खिलाफ गम्भीर धाराओं के साथ आईटी एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही हैं।

य भी पढ़ें :  लव जिहाद! इंस्टाग्राम पर राहुल, असल में इमरान...नाबालिग लड़की को होटल लेकर पहुंचा तो पता चली सच्चाई

संबंधित समाचार