लव जिहाद! इंस्टाग्राम पर राहुल, असल में इमरान...नाबालिग लड़की को होटल लेकर पहुंचा तो पता चली सच्चाई
लव जिहाद...इमरान ने राहुल बनकर की हिंदू छात्रा से दोस्ती:मुरादाबाद में छात्रा को लेकर होटल पहुंचा; अलग धर्मों की आईडी देख होटल ने नहीं दिया रूम
मुरादाबाद, अमृत विचार। एक गोपनीय सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के लोगों ने इमरान उर्फ़ राहुल गुज्जर नाम के एक मुस्लिम युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि लड़का नाम बदलकर नाबालिग लड़की को अपने साथ होटल लेकर आया था। अलग समुदाय के होने के चलते होटल वालों ने कमरा देने से मना कर दिया। लड़के ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाई थी। वहीं एसएसपी हेमराज मीणा के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग लड़की को उसके घरवालों के साथ घर भेज दिया है।
दरअसल, पूरा मामला मुरादाबाद के कोतवाली सदर इलाके के बुध बाजार स्थित एक होटल का है, आरोप है एक युवक नाबालिक लड़की को लेकर होटल आया था, जहां होटल के कर्मचारियों ने होटल में कमरा देने से साफ़ मना कर दिया क्योंकि लड़की नाबालिक थी और दोनों ही अलग अलग समुदाय से थे। इसकी सूचना किसी ने बजरंग दल के नेता को दे दी, जिसके बाद मौके पर कई हिंदू संगठन के लोग पहुंचे और उन्होंने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
सूचना पर लड़की के परिजन भी आ गए, जिसके बाद आरोपी पर केस दर्ज करवाया गया। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी लड़के ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर राहुल गुज्जर नाम से फर्जी आईडी बनाकर लड़की से दोस्ती की थी। लड़की अमरोहा की रहने वाली है, जबकि आरोपी युवक का नाम इमरान है और वह छजलैट का रहने वाला है। आरोपी ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर राहुल गुर्जर नाम से अपनी फर्जी आईडी बनाई हुई है।
हिंदू संगठन के पदाधिकारी का मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया की लड़की नाबालिक है अमरोहा की है। 16 साल की है और लड़का छजलैट का है। आरोपी लड़कियों को पकड़ने वाले हिंदू संगठन के नेता ने बताया कि लड़का लड़की को राहुल गुर्जर नाम से इंस्टाग्राम पर मिला था जबकि इसकी सच्चाई लड़की को आज पता चली है कि यह लड़का तो इमरान है। वही हिंदू संगठन के लोगों ने जब लड़के का मोबाइल देखा था उसमें सैकड़ों अश्लील फोटो और वीडियो मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : ईपीसीएच की दुबई-यूएई के साथ मध्य पूर्व में एंट्री, तीन दिन तक संयुक्त अरब अमीरात में चलेगा आयोजन
