पंजाब विधानसभा के मॉनसून सत्र से पहले सदन के 23 सदस्य कोरोना पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा का एक दिन का मॉनसून सत्र शुक्रवार को होगा लेकिन इससे पहले ही सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के 23 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के तीन मंत्रियों समेत 14 विधायक, विपक्षी आम आदमी पार्टी(आप) के तीन और शिरोमणि अकाली दल(शिअद) के छह विधायक कोरोना …

चंडीगढ़। पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा का एक दिन का मॉनसून सत्र शुक्रवार को होगा लेकिन इससे पहले ही सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के 23 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के तीन मंत्रियों समेत 14 विधायक, विपक्षी आम आदमी पार्टी(आप) के तीन और शिरोमणि अकाली दल(शिअद) के छह विधायक कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। एक अन्य मंत्री तृपत रजिंदर सिंह बाजवा कोरोना पॉजिटिव होने के बाद इस बीमारी से बाहर आ चुके हैं।

राज्य विधानसभा के सत्र में भाग लेने के लिये सभी सदस्यों, अधिकारियों, विधानसभा कर्मचारियों तथा कवरेज के लिये आने वाले मीडियाकर्मियों के लिये कोविड-19 जांच कराना अनिवार्य किया गया है। सदन में सदस्यों के बैठने की व्यवस्था सामाजिक दूरी सुनिश्चित करते हुये की गई है। इसके अलावा इनके लिये मास्क और सेनिटाइज़र की भी व्यवस्था की गई है।

वहीं मीडिया कवरेज के लिये पंजाब भवन में सदन की कार्यवाही के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई है। उधर सत्र को लेकर आप और शिअद विधायकों की बुधवार को बैठक हुई जिसमें कोरोना पॉजिटिव पाये गये विधायक भी मौजूद थे। ऐसे में स्वास्थय विभाग के प्रोटोकॉल के अनुसार कोरोना पॉजिटिव पाये गये विधायकों के सम्पर्क में आये विधायकों को भी कम से कम पांच दिन तक क्वारंटाईन रहना होगा जिसके परिणामस्वरूप आप के केवल दो विधायकों जो बुधवार की बैठक में मौजूद नहीं थे वे ही सदन की कार्यवाही में भाग ले सकते हैं।

वहीं शिअद का कोई भी विधायक सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के योग्य नहीं है। विधानसभा का मॉनसून सत्र संवैधानिक अनिवार्यताओं के तहत बुलाया गया है जहां गत सत्र के बाद छह माह अवधि के भीतर अगला सत्र बुलाने का प्रावधान है। इस सत्र के दौरान राज्य सरकार के जीएसटी, पंजाब क्लीनीकल एस्टेब्लिशमेंट और पंजाब गुड कंडक्ट प्रिज़नर्स रूल्स सम्बंधी अध्यादेशों को विधेयक के रूप में सदन में पेश किया जाएगा। सदन में इनके अलावा केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गये तीन कृषि अध्यादेशों के विरूद्ध भी प्रस्ताव पारित किया जा सकता है।

कोरोना पाॅजिटिव पाये गये कांग्रेस विधायकों में गुरप्रीत कांगड़, सुखजिंदर रंधावा, शाम सिंह अरोड़ा, हरदयाल कम्बोज, मदनलाल जलालपुर, अजायब सिंह भट्टी, डा. धर्मवीर अग्निहोत्री, अमित विज, हरजोत कमल, अमरीक सिंह ढिल्लों, बलविंदर सिंह धालीवाल, परगट सिंह, संजीव तलवार, नाज़र सिंह मन्सहिया, शिअद विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, एन.के. शर्मा, रोज़ी बरकंदी, गुरप्रताव सिंह वडाला, लखबीर सिंह लाेधीनंगल, हरिंदर सिंह चंदूमाजरा तथा आप के विधायक मंजीत सिंह बिलासपुर और कुलवंत सिंह पंडोरी शामिल हैं।

संबंधित समाचार