बरेली: 10 हजार से ज्यादा बकाया तो कटेगा बिजली कनेक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बिजली विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले के जिन उपभोक्ताओं के पास बिल बकाया है, वे जल्द जमा कर दें वरना उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। बिजली विभाग ने 10 हजार से ऊपर बिजली बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है। बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर ने सभी …

बरेली,अमृत विचार। बिजली विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले के जिन उपभोक्ताओं के पास बिल बकाया है, वे जल्द जमा कर दें वरना उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। बिजली विभाग ने 10 हजार से ऊपर बिजली बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है।

बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर ने सभी एसडीओ और जेई को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड में घूमकर 10 हजार से अधिक बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को चिन्हित कर उनके कनेक्शन काटकर बकाया बिजली बिल की वसूली करें। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर हो रही बिजली चोरी रोकने के लिए भी शहर से लेकर देहात तक कई टीमों का गठन किया गया है। टीमें सुबह ही इलाकों में चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरों पर कार्रवाई करेंगी।

दो माह तक पैसा जमा न होने पर निरस्त होगा पंजीकरण
बिजली के बकाया बकादारों को राहत देते हुए शासन ने आसान किस्त योजना की शुरूआत थी। इसके तहत उपभोक्ता योजना में अपना पंजीकरण कराकर किस्तों में बिल का बकाया पैसा जमा कर सकते थे। शहरी उपभोक्ता 12 और ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं को 24 किस्तों में बकाया जमा करने का प्रावधान किया गया था, मगर लाकडाउन के दौरान शासन ने कुछ माह तक आसान किस्त योजना का पैसा जमा करने पर रोक लगा दी थी। अब अगर उपभोक्ता दो माह तक लगातार पैसा जमा नहीं करते हैं तो उनका योजना से पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा।

“बकाया बिल की वसूली और बिजली चोरों रोकने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। अगर किसी घर या दुकान पर चोरी की बिजली जलती मिलेगी तो उस पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी, साथ ही बकाया वसूली के लिए अभियान की शुरुआत कर दी गई है।” -तारिक मतीन, चीफ इंजीनियर, बिजली विभाग

संबंधित समाचार