अयोध्या: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को कैंट थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। आरटीओ ऑफिस के पास हुए इस हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों फल का व्यवसाय करते थे और नवीन मंडी जा …

अयोध्या, अमृत विचार। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को कैंट थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। आरटीओ ऑफिस के पास हुए इस हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों फल का व्यवसाय करते थे और नवीन मंडी जा रहे थे।

बताया गया कि एक बाइक सवार दो लोग सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवीन मंडी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ से गोरखपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना उधर से गुजर रहे किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम और एंबुलेंस को दी तो एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बाइक सवार दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया,जबकि युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कर लिया।

इसी बीच मामले की खबर पर बाइक सवार को जानने वाले भी लोग अस्पताल पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त 55 वर्षीय आशीष विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय जगदीश विश्वकर्मा निवासी सहादतगंज थाना कैंट के रूप में हुई है जबकि गंभीर रूप से घायल युवक मृतक का बेटा 16 वर्षीय अभिनव विश्वकर्मा पुत्र आशीष विश्वकर्मा है।

जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि 108 एंबुलेंस प्रातः 7ः09 बजे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को लेकर अस्पताल आई थी। जिसमें बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी जबकि घायल युवक को गंभीर हाल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

संबंधित समाचार