लखनऊ: कोचिंग से घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जानकीपुरम थानांतर्गत इंजीनियरिंग चौराहे के समीप कोचिंग से घर लौट रही एक छात्रा से बाइक सवार दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छात्रा की प्राथमिकी पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान गुडम्बा निवासी रवि व उसके दोस्त के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मड़ियांव गांव निवासी छात्रा अपनी स्कूटी से कोचिंग से घर लौट रही थी। इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप बाइक सवार युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर छात्रा को धक्का देकर स्कूटी से गिरा दिया। मारपीट भी की। शोर मचाने पर लोग जमा हो गये। दोनों युवकों की धुनाई करके पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:-हमें यहां से निकाल लो, हम यहां सुरक्षित नहीं हैं, हमारे पापा... नाबालिग बेटियों ने फोन पर बताई आपबीती तो सकते में आ गई पुलिस

संबंधित समाचार