लखनऊ हवाईअड्डे के रनवे पर बस में लगी आग, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ हवाईअड्डे पर गुरुवार देर रात को अचानक यात्रियों को फ्लाइट तक ले जाने वाली बस में आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही हवाईअड्डे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट रनवे पर इंडो-थाई बस …

लखनऊ। लखनऊ हवाईअड्डे पर गुरुवार देर रात को अचानक यात्रियों को फ्लाइट तक ले जाने वाली बस में आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही हवाईअड्डे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट रनवे पर इंडो-थाई बस खड़ी थी, इस दौरान अचानक बस के इंजन में आग गई। हालांकि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं एक बड़ा हादसा टल गया, जबकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं एयरपोर्ट प्रशासन आग लगने की घटना की जांच कराने की बात कर रहा है।

संबंधित समाचार