पीलीभीत: लेखपाल से अभद्रता कर छुड़ा ले गए खनन करते पकड़े वाहन...जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी पकड़ ली। चालक के फोन करने पर खनन करने वाले स्कार्पियो में सवार होकर आए और वाहन छुड़ा ले गए। लेखपाल से अभद्रता की गई। अमरिया पुलिस ने मामले में उत्तराखंड के एक ग्राम प्रधान समेत तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।  

जहानाबाद थाना क्षेत्र के शाही गांव निवासी उदित गंगवार ने अमरिया थाने में तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह तहसील अमरिया में लेखपाल पद पर कार्यरत है। ग्राम बगनेरा बगनेरी से अवैध खनन कर मिट्टी ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर उत्तराखंड की तरफ ले जाई जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंच गए। तभी ट्रैक्टर चालक ने फोन कर खनन करने वालों को बुला लिया। जिसके बाद वह अभद्रता कर जबरन ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी छुड़ाकर ले गए। 

इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। अमरिया पुलिस ने मामले में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के थाना सितारगंज क्षेत्र के ग्राम सरकड़ा के प्रधान राम सिंह, इंद्रजीत सिंह और दिलशेर सिंह के खिलाफ धारा 353 और 504 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर अमरिया कमल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करा रहे हैं।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: बेरोजगार का नौकरी के बहाने अकाउंट खुलवाया और पहुंचा दिया जेल...जानिए पूरा मामला

 

संबंधित समाचार