कैलाश खेर ने पूछा क्या है खेलो इंडिया, आयोजकों पर भड़के, कहा-किसी को काम करना आता नहीं है, होशियारी झाड़ रहे हो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। गायक कैलाश खेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह काफी नाराज दिख रहे हैं। वह सवाल करते हुये दिख रहे हैं कि तमीज नाम की चीज नहीं है। क्या है खेलो इण्डिया। कैलाश खेर उस खेलो इंडिया गेम्स की बात कर रहे हैं। जिसका वर्चुअल उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने 25 मई को किया था।

दरअसल, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के उद्घाटन समारोह के समय का यह वायरल वीडियो बताया जा रहा है। जिसमें कैलाश खेर नाराज दिखाई पड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जाम के चलते कैलाश खेर करीब एक घंटे तक ट्रैफिक में फंसे रहे। जिसके कारण वह समारोह में पहुंचे तो कार्यक्रम पेश करने लगे। इसी दौरान वह आक्रोशित हो उठे। उन्होंने कहा कि एक घंटा इंतजार कराया तमीज नाम की चीज नहीं है। क्या है खेलो इंडिया, खेलो इंडिया तब है जब हम खुश हैं। जब घर वाले खुश होंगे, तब बाहर वाले खुश होंगे। तमीज सीखो,  होशियारी झाड़ रहे हो, कोई किसी को काम करना नहीं आता,अगर बोलना चाहेंगे,तो इतना बोल देंगे की...

कैलाश खेर के गुस्से वाला वीडियो कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट भी किया है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : राशन की दुकान पर कपड़े, दूध, घी समेत 35 तरह के सामान मिलेंगे, योगी सरकार ने जारी की अधिसूचना

संबंधित समाचार